ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

दिल्ली-NCR में तेज बारिश होने से बढ़ी ठंडक, वायु गुणवत्ता में भी हुआ सुधार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर, 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में था। शहर में रविवार और सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में थी।

वायु गुणवत्ता में सोमवार रात शहर के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफ़र) के अनुसार, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 130 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। एक्यूआई के 500 से अधिक होने पर इसे ‘अत्यंत गंभीर’ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button