ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
ग्वालियर

ग्वलियर सेक्स रैकेट के कुख्यात इलाके में क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, 6 नाबालिग लड़कियों को थाने लाई पुलिस

ग्वालियर में देह व्यापार के लिए कुख्यात इलाके बदनापुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गांव में घुसकर छापामार कार्रवाई कर दी. पुलिस की इस छापेमार कार्रवाई में छह नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है. जिनमें से केवल तीन लड़कियों के‌ वैध दस्तावेज मिले‌ हैं, वहीं तीन अन्य नाबालिगों के दस्तावेज का इंतजार पुलिस कर‌‌ रही है. वहीं इस मामले में बाल कल्याण समिति की मदद भी ली जा रही है.
वहीं पुलिस के अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बोलने‌ से‌ बच रहे‌ हैं. हालांकि एडिशनल एसपी मृगाखी डेका के मुताबिक ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर हुई थी और अभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है. लेकिन अधिकारिक बयान और खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश का इंतजार है.
*दूसरे शहरों से लापता लड़कियां यहां मिली*
मीडिया रिपोर्टस् की मानें तो दूसरे शहरों से लापता लड़कियां भी यहां कई बार मिली हैं. इस जगह से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और बांग्लादेश बॉर्डर तक लड़कियों को बेचने की बातें सामने आई है. आपको जानकार हैरानी होगी कि कभी इस रेडलाइट एरिया की लड़कियों को ट्रेनिंग देकर मुंबई के डांस बार भी भेजा जाता था.
*बेड़िया जनजाति के लोग काम करते*
वैश्यावृत्ति का ये काम यहां के बेड़िया जनजाति के लोग कराते है. क्योंकि इनका मुख्य पेशा ही वेश्यावृत्ति का है. यहां का नेटवर्क राजस्थान से जुड़ा हुआ है. राजस्थान में बेड़िया समाज के लोग काफी संख्या में हैं.
*कांग्रेसी पार्षद मामले में कूद गए*
वहीं इस मामले में एक नया मोड़ भी आ गया है कि कांग्रेस के स्थानीय पार्षद भी इस मामले में कूद‌ गए हैं. वार्ड नंबर 1 और 5 के पार्षदगणों ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं को अवैध रूप से हिरासत में लेने का आरोप लगाया है. उनका‌ कहना‌ है कि हमारे क्षेत्र के वोटर हैं. इनके खिलाफ कोई भी अपराध दर्ज नहीं है, बावजूद इसके पुलिस इन्हें परेशान कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button