ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

चुनावी चेकिंग के दौरान 10 लाख नकद, एक किलोचांदी, सिक्के, जेवरात जब्त

भोपाल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में कोहेफिजा एवं कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 10 लाख रुपये नकद एवं एक किलो चांदी, चांदी के सिक्के, सोने के जेवर जब्त किए हैं।

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सुल्तानिया रोड स्थित स्टेट बैंक चौराहा पर संदेह के आधार पर स्कूटर सवार दो लोगों को रोका गया। उनकी पहचान ओम टावर ईदगाह हिल्स निवासी 44 वर्षीय प्रकाश सडाना एवं नगर निगम कार्यालय के पास बैरागढ़ निवासी 53 वर्षीय दौलतराम पारवानी के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर प्रकाश के पास कपड़े के झोले में रखे 10 लाख रुपये और दौलतराम के पास 74,300 रुपये मिले। दोनों से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की, लेकिन दोनों ही बरामद रुपयों के बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

राशि स्वयं की होने का भी कोई प्रमाण नहीं दे सके। मौके पर ही प्रक्रिया अनुसार प्रभारी अधिकारी राकेश योगांदी, प्रभारी एफएसटी टीम द्वारा उक्त राशि जब्ती पत्रक के अनुसार जब्त की गई। साथ ही वैधानिक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ आयकर अधिकारी को भी सूचित कर दिया गया।

उधर कोतवाली थाना पुलिस ने चिंतामन चौराहा से अयोध्यानगर बायपास रोड स्थित शारदानगर निवासी शालू पुत्र मोहन सोनी के पास से चांदी की एक किलो वजन की चांदी की सिल्ली, माता लक्ष्मी एवं श्री गणेश के सिक्के, 20 ग्राम सोने के जेवर, नकद 6,260 रुपये कुल 2,32,560 रुपये का सामान बरामद किया है। राशि एवं सामान एफएसटी टीम के प्रभारी राजीव श्रीवास्तव को सूचित कर सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button