ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही I.N.D.I.A गठबंधन में पड़ी दरार, ये बड़ी वजह आई सामने

 नई दिल्ली। लोकसभा 2024 के चुनाव में अब ज्यादा वक्त बचा नहीं है और लोकसभा चुनाव से पहले ही I.N.D.I.A. Alliance में तनातनी देखने को मिल रही है। इसकी बड़ी वजह ये है कि विपक्ष के बीच सीट के बटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।

खबरों के मुताबिक ये जानकारी सामने आई है कि जो बीजेपी से लड़ने के लिए 28 पार्टियों ने मिलकर जो अपना एक दल बनाया था उसमें सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। जानकारी के मुताबिक, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने के बाद ही सीट बंटवारे पर फैसला किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जो फॉर्मूला दिया था, उस पर विपक्षी पार्टियां अपना सहमति नहीं बना पा रहीं है। वहीं अरविंद केजरीवाल 31 सितंबर तक सीट बंटवारा चाहते थे।

बता दें आने वाले कुछ महीनों के अंदर पांच राज्यों में विधान सभा के चुनाव होने हैं,जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान,मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव होने वाले हैं और विपक्ष इन चुनावों को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देख रहा है अगर पांचों राज्यों में विपक्ष का प्रदर्शन अच्छा रहेगा तो उसी हिसाब से आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button