ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के बाद CM योगी से मिले एकनाथ शिंदे, दिया ये खास तोहफा

लखनऊ ।   महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक खास तोहफा भी दिया और कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है.

सरकारी आवास पर की मुलाकात

एकनाथ शिंदे ने रविवार देर शाम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से वापस लौटने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर भेंट की. इस दौरान महाराष्ट्र से आए मंत्रियों के समूह ने अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव को साझा किया और वहां हो रहे विकास कार्यों की सराहना की. एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है.’

एकनाथ शिंदे ने सीएम योगी को दिया खास तोहफा

मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान गणेश की प्रतिमा भी दी. इसकी फोटो शेयर करते हुए सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी से आत्मीय भेंट हुई.’

एकनाथ शिंदे ने की सीएम योगी की जमकर तारीफ

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘उनके नेतृत्व में प्रभु श्री राम की नगरी विकास के नए आयाम छू रही है.’ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की और इस दौरान शिंदे के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों का समूह भी मौजूद था. शिंदे के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी के निमंत्रण पर राजधानी लखनऊ पहुंचा था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में अयोध्या विश्व की सबसे वैभवशाली नगरी और वैश्विक तीर्थ का केंद्र बन रही है.’ उन्‍होंने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गई हैं और सड़कों का विकास हो रहा है तथा नए आधारभूत ढांचे तैयार किए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button