ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
खेल

एरिक वर्गेन ने जीती हैदराबाद ई-प्रिक्स रेस

हैदराबाद : डीएस पेंसके टीम के ड्राइवर जीन एरिक वर्गेन ने शनिवार को यहां हैदराबाद ई-प्रिक्स रेस जीत ली। इस रेस के साथ ही भारत में मोटर स्पोर्ट खेल की वापसी हुई। भारत में पिछली बार फॉर्मूला-1 रेस 2013 में हुई थी। इसके बाद देश में फॉर्मूला-1 या फॉर्मूला-ई से जुड़ी कोई भी रेस नहीं हुई थी।

इलेक्ट्रिक कार से होने वाली इस रेस को देखने के लिए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल आए थे। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्गेन को विजेता ट्रॉफी दी। वहीं, ड्राइवर ओलिवर रोलैंड ने घरेलू टीम महिंद्रा रेसिंग को एक अंक दिलाया। वह दसवें स्थान पर रहे।

भारत में पहली बार हो रही फॉर्मूला-ई रेस का यह ट्रैक 33 लैप का था। एंविसन रेसिंग के निक कैसिडी ने वर्गेन को रेस के दौरान कड़ी चुनौती दी। लेकिन वर्गेन अपने अनुभव का फायदा उठाकर रेस जीतने में सफल हुए। पोर्से के एंटोनी फेलिक्स डा कोस्टा तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। रेस के दौरान सेबेस्टियन बइमी पर 12 सेकंड का जुमाना लगा और इसका फायदा कोस्टा को मिला।

 

Related Articles

Back to top button