ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

साउथ एक्टर विजय एंटनी की बेटी ने किया सुसाइड, घर पर फंदे से लटका मिला शव

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और सिंगर विजय एंटनी की बेटी मीरा का निधन हो गया है। एक्टर की 16 साल की बेटी ने सुसाइड कर लिया है। मीरा का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद तुरंत उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर्स ने विजय की बेटी को मृत घोषित कर दिया। विजय एंटनी का पूरा परिवार इस समय सदमे में है। 16 साल की बेटी का इतना बड़ा कदम उठाना हर किसी को हैरान कर रहा है। साउथ इंडस्ट्री भी इस खबर को सुनकर शाॅक में है और उनकी बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

12वीं की छात्रा थीं मीरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपोजर और एक्टर विजय की बेटी मीरा ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मीरा के निधन की खबर करीब 3 बजे आई थी। जब विजय अपनी बेटी के कमरे में गए, तो उन्होंने मीरा को बेसुध अवस्था में पाया, जिसके बाद तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि मीरा 16 साल की 12वीं की छात्रा थीं। मीरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विजय प्रभु ने लिखा, इस शॉकिंग न्यूज के साथ सुबह हुई। विजय एंटनी और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। रेस्ट इन पीस मीरा।

तमिल सिनेमा का जाना-माना नाम विजय

विजय एंटनी काफी फेमस कंपोजर और एक्टर हैं। उन्होंने तमिल सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया है। विजय ने कई सालों तक बतौर कंपोजर काम किया है, इसके बाद उन्होंने निर्माता, एक्टर, लिरिसिस्ट, एडिटर, ऑडियो इंजिनियर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। विजय की पत्नी फातिमा हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। कपल की बड़ी बेटी मीरा और छोटी बेटी लारा हैं। विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रथथम के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button