ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

इमरान खान को एक और झटका PTI के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाही को गुरुवार को लाहौर नें उनके घर के बाहर से अरेस्ट किया गया।

पंजाब के असेंबली को कर दिया था भंग

जियो न्यूज के मुताबिक देशभर हिरासत में लिए जाने वाले नेताओं में चौधरी परवेज इलाही प्रमुख हैं। उन्होंने पंजाब के सीएम रहते असेंबली को भंग कर दिया था। इसके बाद वह पीएमएल-क्यू पार्टी छोड़कर PTI में शामिल हो गए थे। इमरान खान ने उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बना दिया।

9 मई की घटना में विदेशी ताकतों का हाथ

पीएमएल-एन के नेता मियां जावेद लतीफ ने कहा कि सरकारी एजेंसियों के पास पुख्ता सबूत है कि हिंसक घटनाओं में विदेशी ताकतों का हाथ था। वहीं, वित्तमंत्री इशाक डार ने कहा कि इमकान खान से बातचीत सिर्फ एक ही शर्त पर हो सकती है। वे 9 मई की घटना के लिए माफी मांगें।

नफरती भाषणों के प्रसारण पर रोक के आदेश

पाक की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने टेलीविजन चैनलों को निर्देश दिया है। कहा है कि वे नफरत फैलाने वाले, अपराधियों और उनके मददगारों के भाषणों को प्रसारित न करें।

ईशनिदा के आरोपी को मौत की सजा

पाकिस्तान में एक शख्स को ईशनिदा के नाम पर मौत की सजा सुनाई गई है। यह फैसला मरदान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने सुनाया। जहां इरफान नाम के एक मुस्लिम को लाउडस्पीकर पर ईशनिदा करने पर सजा सुनाई गई। अदलात ने इरफान पर 4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी है कि उसने छह साल पहले एक मस्जिद के लाउडस्पीकर पर खुद को पैगम्बर बताने का झूठा दावा किया था।

Related Articles

Back to top button