ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 जून को ग्वालियर , दंदरौआ धाम (भिंड), वह मुरैना के प्रवास पर बेहट पहुँचकर देंगे विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 जून को ग्वालियर व चंबल संभाग के प्रवास पर आयेंगे। वे इस दिन दोपहर बाद लगभग 3 बजे वायु मार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.15 बजे बेहट पहुँचेंगे। श्री चौहान बेहट के मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही जन सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान बेहट से सायंकाल 5 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.15 बजे भिण्ड जिले के अंतर्गत दंदरौआ धाम पहुँचेंगे । यहाँ से 6.15 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना के लिये रवाना होंगे। मुरैना में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान सड़क मार्ग द्वारा लगभग 8.30 बजे ग्वालियर विमानतल पर पहुँचेंगे और यहाँ से विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button