ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
खेल

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड 2022 की प्राइज मनी का किया ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं।इस मेगा इवेंट के आगाज से पहले आईसीसी ने टूर्नामेंट की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है।ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 5.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि रखी गई है।भारतीय करेंसी के हिसाब से यह राशि लगभग 45.67 करोड़ रुपए की है।इसमें विजेता को सबसे अधिक 1.6 मिलियन डॉलर यानि कि लगभग 13 करोड़ रुपए मिलेंगे, वहीं फाइनल में हारने वाली टीम लगभग 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे।ICC ने घोषणा की है कि 13 नवंबर को मेलबर्न में ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 की विजेता टीम को $1.6 मिलियन की पुरस्कार राशि मिलेगी, वहीं उपविजेता टीम को आधीर राशि से नवाजा जाएगा।16 टीमों के बीच एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के अंत में सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के लिए 4 लाख यूएस डॉलर की राशि तय की गई है।वहीं सुपर 12 से बाहर होने वाली 8 टीमों में प्रत्येक टीम को 70 हजार यूएस डॉलर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button