ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

मथुरा में पेट्रोल छिड़ककर साध्वी को जिंदा जलाने की कोशिश, कमर तक झुलसी; पुलिस ने साधु को दबोचा।

यूपी के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सोमवार की रात एक बुजुर्ग साध्वी वेशधारी महिला पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। कमर तक झुलसी महिला को आनन-फानन में राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। साथ ही पुलिस ने बुधवार को एक साधु को गिरफ्तार कर लिया। ये घटना वृंदावन के केशव धाम चौकी क्षेत्र के चैतन्य विहार का है। मध्य प्रदेश के विदिशा के बोराई गांव की रहने वाली 55 साल की शारदा देवी आश्रम के सामने सड़क किनारे करीब एक महीने से झुग्गी डालकर रह रही थीं। सोमवार की रात ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर उन्हें जलाने का प्रयास किया गया, जिसमें उसके पैर झुलस गये और आग की लपट ने कमर तक के हिस्से को चपेट में ले लिया। आनन-फानन में उन्हें वृन्दावन स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मंगलवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने विक्रम नाम के साथी साधु पर जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर साथी साधु विक्रम की तलाश में तीन टीम बनाई और उसे वृन्दावन में ही दबोच लिया गया। अब उससे घटना के कारणों की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया विक्रम साधू है या नहीं इस बाबत भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button