ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

13 सितंबर को इंदौर आ रहे UP के सीएम योगी आदित्यनाथ, इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, तैयारियां तेज

इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। बीजेपी के बड़ नेताओं का आवागमन भी प्रदेश में लगा हुआ है। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह, जेपी नड्डा का दौरा कर रहे हैं लेकिन 13 सितंबर को उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अब मध्यप्रदेश में आने वाले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ इंदौर में देवी अहिल्या बाई की 228वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गुणीजन सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनकी आने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को मंदिर में ध्वज स्तंभ का लोकार्पण करेंगे। साथ ही नाथ संप्रदाय से योगी आदित्यनाथ ताल्लुक रखते है। योगी आदित्यनाथ इंदौर में 45 मिनट नाथ मंदिर में रुकेंगे। उक्त कार्यक्रम रविन्द्र नाट्य गृह में दोपहर 3 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन करेगी। कार्यक्रम के बाद एक भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। योगी का नाथ मंदिर में जाना भी प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button