ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर में अगस्त में हुई कम वर्षा ने बढ़ाई किसानों की चिंता

इंदौर। अगस्त माह में इस बार अब तक वर्षा की गतिविधयां काफी कम दिखाई दे रही हैं। कम वर्षा के कारण इस बार खेतों में पानी न होने के कारण नमी की कमी हो रही है। इस वजह से इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों के किसान परेशान हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में 20 अगस्त के बाद ही बारिश की गतिविधियों में थोड़ी बहुत तेजी दिखाई देगी। ऐसे में मौसम विज्ञानियों की सलाह है कि किसान बोरिंग अन्य जल स्त्रोतों के माध्यम से खेतों की नमी को बनाए रखने का प्रयास करें। गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे। सुबह पश्चिमी उत्तर पश्चिमी हवाएं 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। सुबह धुंध का असर रहा और दृश्यता 3000 मीटर दर्ज की गई। सुबह न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। मौसम विज्ञान के मुताबिक, आज शहर में बादल छाएंगे हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
गौरतलब है कि बुधवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे और सुबह से सूरज की बादलों के साथ आंख मिचौली जारी रही। दोपहर बाद पलासिया क्षेत्र में एकाएक वर्षा की तेज बौछारें पड़ी। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर 1.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है जो कम दवाब के क्षेत्र में आने वाले दिनों में तब्दील होगा। हालांकि इससे असर से पूर्वी मप्र में अच्छी वर्षा होगी। वहीं इंदौर में इसका असर कम होगा। इंदौर में 22 अगस्त के बाद ही वर्षा की गतिवधियां बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button