ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना करंट लगने से अधेड़ की मौत।

मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र के नदोलपुरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। करंट का तार टूटकर अधेड़ की पीठ पर गिर पड़ा, जब उसने हाथ से तार हटाने की कोशिश की तब वह करंट की चपेट में आ गया। अधेड कुछ देर तक छटपटाया तथा उसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना बीते दिन की है। बता दें कि, मृतक वाचाराम पुत्र पातीराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी नदोल का पुरा गांव, के पास खेती-बाड़ी अधिक नहीं है। वह भैंस पाले हुए था। उसके घर के दरवाजे के बगल में भैंस बंधी हुई थी। वह भैंस को देखने गया हुआ था, उसी समय ऊपर से गुजरा बिजली का तार टूट कर उसकी पीठ पर जा गिरा। तार पीठ पर गिरने पर वाचाराम ने अपने हाथ से तार को पकड़ कर हटाना चाहा, लेकिन उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसके परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबाह लेकर पहुंचे लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अंबाह थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक का पीएम कराकर उनके परिजनों को बॉडी सौंप दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button