ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मनोरंजन

क्या फ्लॉप फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना ने घटाई फीस?

साल 2022 हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों के बढ़ते वर्चस्व का नुकसान बॉलीवुड फिल्मों को उठाना पड़ा।कई बड़े सुपरस्टार्स की इस साल रिलीज हुई फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं।वहीं,अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्में भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। इसी बीच लीक से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर आयुष्मान से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, आयुष्मान खुराना ने अपनी फीस में कटौती कर दी है। बता दें कि आयुष्मान साइनिंग फीस के रूप में 25 करोड़ के अपने प्राइस पॉइंट को बनाए हुए हैं, लेकिन उन्होंने प्रोड्यूसर्स के हित के लिए महामारी के दौरान इस फी स्ट्रक्चर को बदल दिया है। उन्होंने महामारी के दौरान या उसके ठीक बाद जिन फिल्मों को साइन किया है, उनके लिए आयुष्मान ने साइनिंग शुल्क के रूप में 25 की जगह सिर्फ 15 करोड़ रुपये ही फीस ली है। बाकी शेष 10 करोड़ रुपये और लाभ का हिस्सा फिल्म के परिणाम पर निर्भर करेगा। अगर फिल्म ब्लॉकबस्टर होती है और अधिक मुनाफा कमाती है तो उसके निर्माता भी लाभान्वित होंगे, क्योंकि आयुष्मान की पूरी लागत एक प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोझ नहीं डालती है।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आयुष्मान खुराना ने अपनी पिछली फिल्मों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए अपनी फीस में कटौती कर दी है। दरअसल, आयुष्मान खुराना की ‘अनेक’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का प्रदर्शन उम्मीद के हिसाब से नहीं रहा था। ऐसे में दावा किया जाने लगा कि आयुष्मान ने अपनी फीस 10 करोड़ रुपये घटा दी है, जबकि यह बात सही नहीं है।

Related Articles

Back to top button