ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार ।

मथुरा श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है. कर्ज होने की वजह से आरोपी ने पैसे की मांग के साथ कथा वाचक को जान से मारने की धमकी थी. साथ ही वृंदावन स्थित गोपाल आश्रम को बम से उड़ान के भी धमकी थी. गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है. उसका नाम सुरेश है. वृंदावन कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है. बता दें कि मशहूर भागवत कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज का वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में खुद का आश्रम है. वहां पर एक पत्र के माध्यम से धमकी दी गई थी. पत्र में आश्रम को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हलचल काफी तेज हो गई थी. पुलिस ने खंगाले शहर के सीसीटीवी एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस हर जगह की सीसीटीवी को खंगाल रही थी. पुलिस की जांच के कुछ दिनों के बाद सीसीटीवी के माध्यम से सबूत हाथ लगे थे. इसके बाद से पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुट हुई थी. उस व्यक्ति को अब पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है. पुलिस अफसर सहित रसूखदारों को बेच डाली फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है रहने वाला धमकी देने वाले व्यक्ति को वृंदावन के 100 फुटा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही वह अभियुक्त जिसका नाम सुरेश कुमार पुत्र रामकिशन और फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का निवासी है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुरेश कुमार बल्लमगढ़ में एक बिजली कंपनी के ठेके पर चौकीदारी की नौकरी करता था. उसे किसी कारण वहां से काम से निकाल दिया गया था. पत्ती से भी चल रहा था विवाद आरोपी के ऊपर लाखों रुपए का कर्ज था. इसके चलते उसने यह कदम उठाया. वहीं, जब इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी पर लगभग 2 लाख का कर्ज था. इसके कारण उसके अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. अपने कर्ज से मुक्त होने के लिए उसे कोई और रास्ता नहीं दिखा. उसने महाराज को धमकी भरा पत्र आश्रम में छोड़ा था. जो कि उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button