ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मां ने नवजात को जिंदा दफना दिया, मिट्टी हिलने पर ग्रामीणों ने निकाला बाहर, चिकित्सक बोले- स्वस्थ है बच्चा।

कानपुर देहात :जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जन्म लेने के कुछ ही घंटे के बाद मां ने जिंदा नवजात को खेत में गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया. मिट्टी हिलने पर खेत के पास से गुजर रही महिलाओं को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने मिट्टी हटाकर नवजात को बाहर निकाला. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी शरीर पर मिट्टी चिपकी थी. 7 से 8 घंटे पहले ही हुआ जन्म :मामला जिले के थाना मूसानगर के पुरंदर गांव का है. सीओ भोगनीपुर रविकांत गौड़ ने बताया कि शनिवार को गांव के जगदंबा प्रसाद के खेत के पास से कुछ महिलाएं गुजर रहीं थीं. इस दौरान एक गड्ढे के ऊपर रखी मिट्टी हिलती हुई नजर आई. इस पर महिलाओं को अनहोनी की आशंका हुई. मौके पर लोगों को भीड़ जुट गई. लोगों ने मिट्टी हटाकर देखने का फैसला लिया. इसके बाद गड्ढे से मिट्टी निकालनी शुरू कर दी. गड्ढे से नवजात मिला. वह रो रहा था. उसके पूरे शरीर से मिट्टी चिपकी हुई थी. शरीर पर हल्के घाव भी थे. बच्चे की सांसें चल रहीं थीं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. 108 एंबुलेंस से बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी देवीपुर में भर्ती कराया गया. सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बच्चे का जन्म लगभग 7 से 8 घंटे पहले हुआ है. बच्चों को सांस लेने में थोड़ी दिक्कत है, उसे ऑक्सीजन दी गई है, मिट्टी में दबे होने की वजह से शरीर में कुछ निशान बन गए हैं, बाकी मासूम स्वस्थ है. पुलिस माता-पिता की कर रही तलाश :मूसानगर थाना प्रभारी के अनुसार नवजात के माता-पिता का पता लगाया जा रहा है. आसपास के गांवों में महिला को तलाशा जा रहा है. हाल ही में जिनकी डिलीवरी हुई है, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है. इसके अलावा क्लिनिक आदि से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. नवजात के माता-पिता को खोजकर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी की जान लेने का प्रयास करना बड़ा अपराध है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button