ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

तीन दिन में तीन डिग्री तक बढ़ सकता है रात का तापमान

भोपाल । वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से विदर्भ पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इस वजह से हवा का रुख बदलने से दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। उधर, रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज किया गया।
बालाघाट में लगातार चौथे दिन भी शीतलहर चली। 12 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार तक रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में फिर कमी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पाकिस्तान और उसके आसपास ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना है। यह मौसम प्रणाली कमजोर है, लेकिन इसके प्रभाव से विदर्भ पर बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं का रुख उत्तरी के साथ-साथ ऊपरी स्तर पर दक्षिण-पूर्वी होने लगा है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अभी दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे पर तापमान में फिर गिरावट होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button