ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
खेल

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को भेंट किया वर्ल्ड कप का गोल्डन टिकट

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 2023 क्रिकेट विश्व कप का गोल्डन टिकट दिया है। बीसीसीआई से सचिव जय शाह ने खुद अमिताभ बच्चन से मिलकर उन्हें ये टिकट भेंट की। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “हमारे गोल्डन आइकन को गोल्डन टिकट। इस सदी के सुपरस्टार श्री अमिताभ बच्चन को गोल्डन टिकट पेश करने का सौभाग्य मिला।एक महान अभिनेता और एक समर्पित क्रिकेट प्रेमी, श्री बच्चन का अटूट समर्थन टीम इंडिया और हम सभी को प्रेरणा देता रहता है। हम उनके वर्ल्ड कप 2023 में हमारे साथ जुड़ने से रोमांचित हैं।”

5 अक्टूबर से आगाज

भारत में आईसीसी विश्व कप 2023 का 5 अक्टूबर से आगाज होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत के मैचों को लेकर ऐसी दीवानगी है कि इन मैचों के टिकट्स के दाम आसमान छू रहे हैं। बुक माय शो की आधिकारिक टिकट बुकिंग वेबसाइट पर भारत के मैच के सभी टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गये। कुछ अन्य वेबसाइट पर भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच की टिकटें लाखों में बिक रही हैं।

भारत के मैच

विश्व कप 2023 में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को है। यह मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से है। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को अगला मैच खेला जाएगा। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। ग्रुप मैचों में टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स से है, जो 12 नवंबर को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button