ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

MP में रायसेन के किले पर सोमेश्वर धाम मंदिर में दर्शन करने पहुंची उमा भारती, नहीं खुले गेट

रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सावन के अंतिम सोमवार को रायसेन किले पर स्थित भागवान सोमेश्वर धाम दर्शन करने पहुंच गईं। देर शाम को पहुचंने पर वे किले के ऊपर नहीं जा सकीं। अंधेरा होने के कारण नियमों का हलावा देते हुए पुरातत्व विभाग ने मेन गेट नहीं खोला। उमा भारती ने गेट पर ही कलश से गंगा जल अर्पित किया और वापस चली गईं। उमा भारती देर शाम 7 बजे के बाद रायसेन किला पर पहुंची थीं।

उनके आने की खबर लगते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। कलेक्टर अरविंद शर्मा, एसपी विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया सहित पुलिस बल भी किले पर पहुंच गया था। पुरातत्व विभाग से अनुमति नहीं होने के कारण उमा भारती मंदिर तक नहीं जा सकीं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने पहले से कहा था कि सावन के आखिरी सोमवार को यहां जल चढ़ाने आउंगी।

यहां मैं जल अर्पित करने आती रहूंगी। आपको बतादें कि किले पर स्थित भगवान महादेव साेमेश्वर धाम मंदिर केंद्रीय पुरातत्व विभाग के आधीन है, विवाद के कारण मंदिर केवल साल में एक बार शिवरात्रि के दिन ही आम लोगों के लिए खुलता है। उमा भारती इस मंदिर को आम जनता के लिए नियमित रूप से खुलवाने की मांग कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button