ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

महू (डॉ अम्बेडकर नगर)

महू - विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे दादा शंकर लक्ष्मण जैसे पूर्व स्वर्ण पदक ओलम्पियन देने वाले महू शहर में विलुप्त होते राष्ट्रीय खेल हॉकी में शहर के होनहार विनित खांडेकर ने राज्य स्तर पर किया महू शहर का नाम रोशन। महू - देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी जैसे पूर्व भारतीय ओलंपिक विजेता हॉकी टीम के कप्तान एवं पद्मश्री शंकर लक्ष्मण,किशन दादा, राजगीर अन्ना, जैसे खिलाड़ी देने वाले महू शहर में विलुप्त होती हुई हॉकी परम्परा को जीवित करते हुए महू के राजेश्वर स्कूल के कक्षा 8 में पड़ने वाले 13 वर्षीय होनहार छात्र विनित खांडेकर ने पुनर्जीवित किया है।राज्य स्तरीय टूर्नामेंट जो कि मप्र के सिवनी में चल रहा है जिसमे इंदौर संभाग की टीम अविजित रहते हुए शहडोल संभाग, आदिवासी जनजाति संभाग, उज्जैन संभाग, को हराते हुए अपने पूल में टॉप किया।ततपश्चात सेमीफाइनल मैच में भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए नर्मदापुरम(शहडोल) संभाग की मजबूत माने जानी वाली टीम को 5 -1 के विशाल अंतर से मात दी।पूरे टूर्नामेंट में फाइनल तक के सफर में इंदौर संभाग की टीम ने अविजित रह कर फाइनल में अपना स्थान बनाया जंहा इंदौर टीम का मुकाबला ग्वालियर संभाग की टीम से होगा।आपको बताते चले कि फाइनल तक के सफर में इंदौर टीम के होनहार गोलकीपर विनित खाण्डेकर को विरोधी टीमें पांच मैचों में मात्र दो ही गोल कर पायी है। इंदौर संभाग की टीम में महू शहर से एकमात्र चयनित विनित की आंखों में एक अलग ही सपना नजर आ रहा है, उसका सपना ओलंपिक में वर्षो बाद स्वर्ण पदक जीत कर भारत देश एवं महू शहर का नाम रोशन करना है जैसे पूर्व ओलम्पियन एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान स्वर्गीय दादा शंकर लक्षण ने किया था।और देश में विलुप्त होती हॉकी को पुनर्जीवित करना है। 66 वी राज्य स्तरीय शालेय अंडर 14 हॉकी प्रतियोगिता में 10 संभागों की बालक एवं बालिकाओं की टीमें हिस्सा ले रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button