ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

फिल्म  ‘PS-1 ‘ रिलीज से पहले थिएटर मालिकों को मिली धमकी..

मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन -1’ कल यानी 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय की इस फिल्म को कनाडा और लंदन में काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह कि तमिल फिल्मों से नफरत करने वाले कुछ समूहों ने थिएटर के मालिकों को फिल्म न रिलीज करने तक की नसीहत दे दी है।

कनाडा में मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ के डिस्ट्रीब्यूटर ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। डिस्ट्रीब्यूटर ने अपनी पोस्ट में केडब्ल्यू टॉकीज के मेल का स्क्रीनशॉट साझा किया है। मेल को पढ़ यह साफ पता चल रहा है कि केडब्ल्यू टॉकीज को फिल्म न रिलीज करने की सलाह दी जा रही है।

डिस्ट्रीब्यूटर के अलावा केडब्ल्यू टॉकीज ने भी ट्विटर पर धमकी भरे मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस मेल में लिखा था- यह, सभी थिएटर मालिकों और कर्मचारियों के लिए वॉर्निंग है। यदि आपने केडब्ल्यू टॉकीज की फिल्म चुप या पीएस-1 को रिलीज किया, तो हम सभी स्क्रीन्स के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। इतना ही नहीं, हम इतनी तबाही मचाएंगे कि आपके वर्कर्स अस्पताल जाने की हालत में होंगे।

मेल में आगे लिखा था- ऐसा हम सिर्फ भारतीय फिल्मों के साथ नहीं बल्कि अंग्रेजी फिल्मों के साथ भी करेंगे। और हम ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक आप केडब्ल्यू टॉकीज की फिल्में दिखाना बंद नहीं कर देते हैं। आपको हमारे लोकल सिनेमाघरों से कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने ये फिल्में दिखाना बंद कर दिया है। यह आप सभी के लिए आखिरी वार्निंग है।

Related Articles

Back to top button