ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

हुक्का बार, लॉउंज पर सख्ती के लिये कोटपा-2003 में कर रहे हैं संशोधन – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

हुक्का बार, लॉउंज पर सख्ती के लिये कोटपा-2003 में कर रहे हैं संशोधन - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा* *नशा मुक्ति के लिये प्रदेश में सख्ती से सतत कार्यवाही जारी* भोपाल : 17 अक्टूबर, 2022 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिये चौ-तरफा कार्यवाही की जा रही है। नशा मुक्ति अभियान को प्रदेश में सघनता से चलाया जा रहा है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हुक्का बार और लॉउंज पर सख्ती से रोक लगाने के लिये सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम-2003 (COTPA) में संशोधन किया जा रहा है। नशा मुक्ति अभियान में कोटपा में 3 हजार 814 प्रकरण में 4 हजार 416 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोटपा में संशोधन कर हुक्का बार और लॉउंज को प्रतिबंधित कर, इसे संचालित करने वालों के विरूद्ध न्यूनतम 50 हजार रूपये से लेकर एक लाख रूपये तक के जुर्माना और न्यूनतम एक से 3 साल तक की सजा का प्रावधान प्रस्तावित है। वर्तमान में कोटपा में हुक्का बार एवं लॉउंज संचालित करने वालों के विरूद्ध भारतीय दंड विधान की धारा-144 में कार्यवाही की जाती है। प्रदेश में अब तक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 3 हजार 953 लोग के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक हजार 783 लोग के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है। *अब तक 97 हजार लीटर शराब जब्त* नशा मुक्ति अभियान में अब तक 97 हजार 655 लीटर अवैध शराब जब्त की जाकर 13 हजार 237 लोग के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। अब तक एनडीपीएस एक्ट में 205 आरोपी से 2729.596 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। सिंगरौली में 180 हरे गांजे के पेड़ जब्त किये गये हैं। उज्जैन में 500 लीटर लहान जब्त कर नष्ट की गई। *7000 से अधिक जन जागरूकता कार्यक्रम* नशा मुक्ति के लिये प्रदेश में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 8 एवं 9 अक्टूबर को 442, 10 को 542, 11 को 759, 12 को 889, 13 को 806, 14 को 917, 15 को 1012, 16 को 1037 एवं 17 अक्टूबर को 960, कुल 7 हजार 364 जन-जागरूकता कार्यक्रम किये जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button