ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

राजस्थान : बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत

राजस्थान : बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत, जयपुर से पिकनिक मनाने गए थे 11 दोस्त, मची अफरातफरी राजस्थान : बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत, जयपुर से पिकनिक मनाने गए थे 11 दोस्त, मची अफरातफरी प्रेषित समय :15:17:58 PM / Tue, J टोंक. राजस्थान के टोंक शहर में फ्रेजर पुल स्थित बनास नदी में डूबने से मंगलवार को 8 लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला. मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एएसपी बृजेन्द्रसिंह पहुंचे. इससे पहले स्थानीय लोगों ने बनास नदी में डूबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया था. पुलिस ने बताया कि सभी लोग जयपुर के हसनपुरा इलाके के बताए रहे हैं. इसलिए बच गए तीन ईदुलजुहा का पर्व मनाने के बाद जयपुर से 11 दोस्त मंगलवार को टोंक बनास नदी में पिकनिक मनाने आए थे. इनमें से तीन तो किनारे पर खाना बनाने लग गए. वहीं 8 लोग बनास नदी में नहाने उतर गए. इस दौरान गहराई में चले जाने पर वे डूबने लगे. किनारे पर मौजूद कुछ लोगों ने चिल्लाकर अन्य लोगों को बुला लिया. इसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ गई और डूबे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. 20 से 30 उम्र है सभी की लोगों ने बताया कि मृतक सभी युवा है. उनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है. लोगों ने बताया कि संभवत: मृतकों को तैरना नहीं आता था. ऐसे में डूब गए. या फिर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गए. पुलिस फिलहाल अन्य जानकारी ले रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button