ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

सुरक्षा में तैनात पुलिस सोती रही बहादुर लड़की ने चंदन तस्कर को धर दबोचा तीन साथी भागे

रीवा। शहर में देर रात चंदन तस्करों ने धावा बोला। कृषि महाविद्यालय के समीप लगे चंदन के पेड़ो को काट रहे थे। इसकी आहट सुनकर जाबाज लड़की ने बिना डरे बिना रुके तस्कर पर धावा बोल दिया और तस्कर गिरोह के एक को धर दबोचा जबकि 3 भाग गए। अब इस बहादुर लड़की के हौसले को हर कोई सराह रहा है।

क्या था मामला

मामला सिविल लाइन थाना के एजी कॉलेज तिराहे का है। चंदन तस्कर बगीचे में लगे चन्दन का पेड़ काट रहे थे। तभी अलीशा वर्मा को इसकी आहट मिल गई फिर क्या अलीशा बिना डरे तस्करो पर झपट पड़ी उसने चार में एक तस्कर को दबोचा लिया। जबकि इन तस्करों के पास घातक औजार थे। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोगो भी मौके पर आ गए और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 100 डायल ने आरोपित तस्कर आनंद केवट को हिरासत में लिया है। यह पूरा बगीचा चंदन के पेड़ों से भरा हुआ है। चंदन तस्कर इससे पहले बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके है।

तस्कर भागने का प्रयास करता रहा लेकिन हिम्मत नहीं हारी

सिविल लाइन के पॉश वीआईपी कॉलोनी में जिला न्यायाधीश, एसडीएम से लेकर कई अफसर और किले से चंदन के पेड़ों की तस्करी हो चुकी है। चंदन तस्कर कितने शातिर हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहरे में लगी पुलिस सोती रह जाती है और चंदन तस्कर पेड़ काट ले जाते हैं। बावजूद इसके बिना डरे इस बहादुर बेटी ने हिम्मत दिखाई। तस्करों पर झपट्टा मरते हुए टूट पड़ी। अलीशा एक तस्कर को पकड़ने में कामयाब रही। इस तस्कर के पकड़े जाने से पुलिस को अहम सुराग मिलने की संभावना है। अलीशा ने बताया की चंदन के पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। तत्काल परिजनों को आवाज लगाई और तस्करों को दौड़कर पकड़ लिया। तस्कर भागने का प्रयास करता रहा लेकिन हिम्मत नहीं हारी। 3 भाग गए जबकि एक को उसने नहीं छोड़ा।

Related Articles

Back to top button