ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर के पास स्टंट करते हुए थार चोरल डैम तालाब में डूबी

 महू। महू शहर से करीब 20 किमी दूर चोरल डैम में 15 अगस्त को एक गाड़ी तालाब में डूब गई। दरअसल कुछ लोग थार गाड़ी के साथ स्टंट कर रहे थे। स्टंट करते हुए गाड़ी अचानक असंतुलित हो गई और तालाब में गहरे पानी में चली गई। इसके बाद आसपास मौजूद पर्यटकों ने उन्हें बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है। अवकाश होने के कारण चोरल डैम पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। तभी कुछ लोग थार को भी पीछे के रास्ते से तालाब किनारे ले आए। लोग वहां पानी में स्टंट कर रहे थे। तभी गाड़ी असंतुलित हुई और गहरे पानी में चली गई। पानी में जाते ही कार डूबने लगी। यह देखते ही आसपास मौजूद सैलानी पानी में कूदे और गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकाला। घटना में किसी तरह को कोई जनहानि नही हुई। पर गाड़ी डूबने के बाद उसे दूसरी गाड़ी के सहारे रस्सी से खींच कर बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button