ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
धार्मिक

Vaastu Tips: यदि घर में है वास्तुदोष तो किस तरह के मिलते हैं संकेत

ग्वालियर। भवन निर्माण के दौरान कई प्रकार के वास्तु दोष रह जाते हैं। जिनकी वजह से कई तरह की परेशानी होती है। लेकिन प्रत्यक्षत: सामने नहीं आती। मसलन घर में शांति का भंग होना, कलेश रहना आदि कुछ संकेत हैं, जो घर में वास्तु दोष होने का इशारा देते हैं। घर में मौजूद वास्तु दोष से जीवन पर बुरा असर पड़ता है। वास्तुशास्त्री हरिमोहन माहेश्वरी के मुताबिक इन वास्तुदोषों का समय समय पर संकेत भी मिलता है। जिन्हें हम पहचान लेंगे और वास्तुदोष को दूर करा लेंगे तो बुरा असर खत्म हो जाएगा।

ये होते हैं वास्तुदोष के असर

– कई बार हम अपने आरामदायक जोन से इतने अभ्यस्त हो चुके होते हैं कि उससे बाहर नहीं निकल पाते है। मौजूदा व्यापार या व्यवसाय में लगातार नुकसान सहने या उसमें भविष्य न दिखने पर भी हम उसे छोड़ने का साहस नहीं जुटा पाते हैं। हम कठोर निर्णय नहीं ले पाते हैं।

– कुछ लोग बिना किसी कारण के निरंतर बीमार रहते हैं। छोटी-मोटी बीमारियां भी उन्हें परेशान करती है। डॉक्टर न कोई बीमारी बताता है न कोई उपचार सुझा पाता है। ऐसी स्थिति में शरीर और मन-मस्तिष्क सभी बुझा-बुझा सा रहने लगता है। ये किसी गंभीर वास्तु दोष के लक्षण होते हैं।

– कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका हमेशा गलत लोगों से वास्ता पड़ जाता है। व्यापार और व्यवसाय में अच्छे लोग नहीं मिलते हैं। सभी लोग सिर्फ उनसे फायदा उठाते हैं। दोस्त हो तो दगाबाजी कर देता है, किसी से प्रेम हो तो वह बेवफाई कर देता है। रिश्तेदार ऐसे मिलते हैं जो स्वार्थी निकल जाते हैं। संबंधों में इन्हें हमेशा नुकसान उठाना पड़ता है।

– वास्तु दोष के कारण कई बार कारोबार या व्यवसाय में बाधाएं आ जाती हैं और कई महीनों तक सफलता हम से दूर रहती है। कई बार ऐसा बाजार या बाहरी तत्वों के कारण होता है, लेकिन यह समय निराशा से भर जाता है। कुछ समझ में नहीं आता कि कैसे इस परिस्थिति से बाहर निकलें।

– जीवन में सब कुछ है पैसा है, प्यार है। अच्छा घर है, खाना है और अच्छे कपड़े हैं। बड़ी सी गाड़ी है। सोसायटी में रुतबा और इज्जत भी है। ऊपर से जीवन भरपूर नजर आता है पर अन्दर ही अन्दर कुछ परेशानी रहती है।

– कभी-कभी जीवन में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं कि एक-एक कर रिश्तों में दरारें पड़ने लगती है। मतभेद सुलझ नहीं पाते और दूरियां बढ़ती चली जाती है। छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो जाता है। आपको कोई नहीं समझता है। आपके हर बात का गलत मतलब निकाल लिया जाता है।

– कई बार जिंदगी में ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं कि इंसान तरह-तरह की चिंताओं के बोझ से दब जाता है। उसका सारा कार्य व्यापार प्रभावित होने लगता है। उसे सब कुछ असंभव सा लगने लगता है।

क्या हो सकता है उपाय

– घर में आने वाली परेशानियाें को दूर करने के लिए किसी वास्तु विशेषज्ञ से सलाह मशविरा किया जा सकता है। घर में थोड़े बहुत बदलाव कर इन वास्तुदोषों को दूर किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button