ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

8 दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल

भोपाल । क्रिसमस और सर्द मौसम के कारण बच्चों और टीचरों को राहत देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित हो गई है ये छुट्टी आठ दिनों की रहेगी जिसमें बच्चे और शिक्षक अपने घरवालों के साथ छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं ऐसे में आप चाहे तो इन दिनों में कहीं घूमने फिरने का प्लान बनाकर छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों से लेकर शिक्षकों तक की छुट्टियां घोषित कर दी गई है ये छुट्टियां 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक रहेगी। चूंकि 1 जनवरी को रविवार है इस कारण ये छुट्टियां 8 दिन की हो गई है।

पहले कन्फर्म करें फिर जाएं घूमने
आठ दिनों की इस छुट्टी का आनंद लेने के लिए अगर आप कहीं जा रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान दें कि जहां आप जा रहे हैं वहां होटल लॉज फुल तो नहीं है जिस पर्यटन स्थल पर आप जा रहे हैं वहां घूमने फिरने पर किसी प्रकार का प्रतिबंध या कुछ नियम तो लागू नहीं कर दिए गए हैं ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

एमपी में महाकाल लोक जा रहे श्रद्धालु
मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बना महाकाल लोक श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है यहां श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही महाकाल लोक का भी भ्रमण करते हैं यही कारण है कि यहां हर दिन डेढ़ से दो लाख लोग पहुंच रहे हैं चूंकि 25 दिसंबर से छुट्टियां लग जाएंगी इस कारण यहां और भी अधिक भीड़ होने की संभावना है ऐसे में आप जहां भी जाएं पहले पता कर लें ताकि आपको जाने के बाद किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

31 दिसंबर और 1 जनवरी को रखें ध्यान
31 दिसंबर को साल का अंत और 1 जनवरी को साल की शुरुआत के कारण लोग पार्टियां मनाने जाएंगे ऐसे में सभी जगह होटल और रेस्टारेंट फुल रहेंगे ऐसे में आप भी पार्टी मानने के लिए जानेवाले हैं तो ऐसी जगह जाएं जहां आपको परेशान नहीं होना पड़े।

Related Articles

Back to top button