ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह हों सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष? दिल्ली से आया बुलावा, लेकिन MP में अटकेंगे रोड़

भोपाल कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच भारत जोड़ा यात्रा से दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलाया गया है. ऐसे में दिग्विजय सिंह का नाम अन्य दावेदारों में आगे होता दिख रहा है. माना जा रहा है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं. हालांकि उनकी राह मध्य प्रदेश में ही कठिन होती नजर आ रही है.
*शक्रवार को भर सकते हैं नामांकन*
जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल्ली से बुलावा आ गया है. फिलहाल दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं. माना जा रहा है वो गुरुवार शाम तक दिल्ली लौट आएंगे. इसके बाद वो शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे.
*मध्य प्रदेश में ही सर्वमान्य नहीं दिग्गी*
मध्य प्रदेश से ही दिग्विजय के दावेदारी के बीच उनकी स्वीकारता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कमलनाथ के करीबी नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत और शशि थरूर की स्वीकारोक्ति नहीं है. पार्टी में लोग जितना राहुल गांधी को मानते हैं उतना किसी और को नहीं मानते. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मांग की कि राहुल गांधी ही पद संभालें.
अभी तक माना जा रहा था कि अशोक गहलोत को गांधी परिवार का समर्थन हासिल है, लेकिन जब 82 विधायकों ने सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने के खिलाफ इस्तीफा दे दिया तो मामला पूरा पलट गया. इसके बाद से मैदान में पीछे चल रहे कई नाम आगे आ गई. अब दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलाया गया है.
कौन रेस में कौन रेस से बाहर
मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को इस रेस के दावेदार थे, लेकिन कमलनाथ ने अपना नाम पीछे खीच लिया है. अब माना जा रहा है कि गहलोत रेस से बाहर हो सकते हैं. जानकारों की मानें तो अब मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल, पवन बंसल अध्यक्ष पद की रेस में हैं. अब देखना होगा की कौन नामांकन दाखिल करता है और चुनाव की स्थिती में कौन जीतता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button