ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

चुनावी भक्त कहे जाने पर कमल नाथ ने किया पलटवार शिवराज को दिलाई जन-भक्ति की याद

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा में हनुमंत कथा कराने को ‘चुनावी भक्ति’ बताने का जवाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया के जरिए जवाब दिया। कमल नाथ ने कहा कि शिवराज जी, जीवन में जो इंसान जैसा होता है, वो वैसी ही दृष्टि से बाहरी दुनिया को देख पाता है। मेरी हनुमान भक्ति पर विचार करने के स्थान पर आप मध्य प्रदेश की जन-भक्ति पर विचार कीजिए, जो आपका संवैधानिक उत्तरदायित्व है और जन उपयोगी है।
उन्होंने शिवराज को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि निश्चित ही आप चुनावी भक्त होंगे, इसीलिए आप दूसरों में भी चुनावी भक्ति खोज रहे हैं। जीवन के हर पहलू को चुनाव के रंग से ही देख पा रहे हैं। आस्था और विश्वास, व्यक्ति की आंतरिक अनुभूति होती है। मध्य प्रदेश की जनता को जन भक्त सरकार चाहिए न कि भाजपा की घोटाला, घोषणा, भ्रष्टाचार, अत्याचार और नौटंकी भक्त सरकार। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को अंदर और बाहर से देख-समझ चुकी है और जवाब देने के लिए समय की प्रतीक्षा कर रही है।

यह कहा था शिवराज ने

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज ने छिंदवाड़ा में बागेश्‍वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री की कथा कराए जाने को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि जो कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक कहती थी, जो कांग्रेस नेता राम जी का नाम लेने से परहेज करते थे, वही आज राम कथा, हनुमान कथा करवा रहे हैं। कांग्रेस नेता यह सब कुछ चुनाव के लिए करवा रहे हैं। यह कांग्रेस की चुनावी भक्ति है।

Related Articles

Back to top button