ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन घायल हुईं, सिर में लगी गहरी चोट ।

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में वरिष्ठ बीजेपी नेत्री सुमित्रा महाजन घायल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि उनके सिर में गहरी चोट लगी है. उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. इंदौर के कई वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन के घायल होने की खबर मिलने पर अस्पताल पहुंच गए हैं. इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने उनका हालचाल जाना है. सुमित्रा महाजन सात बार सांसद रह चुकी हैं. वे लोकसभा की अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमवार को अपने ही घर में गिर गईं थीं जिससे उनके सिर में चोट लग गई. सिर में लगी गहरी चोट के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. अस्पताल के सूत्रों के अनुसार सुमित्रा महाजन फिलहाल पूर्णत: स्वस्थ हैं. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की सांसद रह चुकीं सुमित्रा महाजन को सुमित्रा ताई भी कहा जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button