ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान 94 धोखाधड़ी के मामलों का पता चला

  आगरा-28 सितंबर, बुधवार भारतीय सेना के निदेशक, भर्ती आगरा केन्द्र श्री कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि अग्निवीर भरती रैली जो की 20 सितम्बर 2022 से आनन्द इंजीनियरिंग कोलेज, कीठम में चल रही है, जिसमे 26 और 27 सितम्बर 2022 को कुल 94 उम्मीदवारों ने कथित तौर पर नकली दस्तावेजो का इस्तेमाल किया था। पकडे गये सभी उम्मीदवार आगरा, हाथरस और फिरोजाबाद जिलो के थे, इन 94 मामलों में से 38 मामलों में उम्मीदवार द्वारा अपने आधार में किये गये कई संशोधनो के है, जहां उम्मीदवार ने अपनी जन्मतिथि को पांच से छह साल तक बदल दिया है और फर्जी दस्तावेजो के आधार पर कई बार अपने निवास प्रमाण पत्र भी बदले हैं। अभ्यर्थी दोहरी मैट्रिक के लिए पकडे गए है, जिसमे उन्होंने मैट्रिक की मार्कशीट और जन्मतिथि के साथ छेड़छाड़ की है, इन सभी 94 उम्मीदवारों ने स्वेच्छा से अपने कपटपूर्ण प्रयास को स्वीकार किया है और लिखित रूप में प्रस्तुत किया है। भर्ती प्रक्रिया में कड़ी सतर्कता और पारदर्शिता के चलते ये मामले पकडे़ जा रहे हैं। श्री कर्नल सुदेश भांगरा ने रैली के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे ऐसे सभी कपटपूर्ण प्रयासों से बचें और दलालो से प्रभावित न हों, अगर भविष्य में ऐसी दुर्भ्याग्यपूर्ण घटना घटित हो जाती है तो उन उम्मीदवारों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button