ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
धार्मिक

एक गुड़हल का फूल करियर की चिंता करेगा दूर ऐसे करें इसके उपाय

ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के कई उपाय बताए गए हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी सरल और सामान्य चीजों के साथ कई वित्तीय साधानों का उल्लेख है। आर्थिक समृद्धि पाने के लिए गुड़हल का फूल का टोटका जितना आसान है। उतना ही लाभदायक भी है। हम गुड़हल फूल का उपयोग पूजा में करते हैं। इसके अलावा इस पुष्प का औषधीय महत्व भी है।

मां काली को प्रिय लाल गुड़हल

हिंदू धर्म के अनुसार, लाल गुड़हल मां काली को बहुत प्रिय है। इस फूल के बिना देवी की पूजा अधूरी है। गुड़हल का इस्तेमाल हनुमानजी की पूजा में भी किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गुड़हल का पौधा होना फायदेमंद होता है। अगर घर में गुड़हल फूल का पौधा है तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वह उस घर में आर्थिक संकट नहीं आने देती।

गुड़हल फूल का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगर घर में गुड़हल का पौधा है। तो जातक की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है।

गुड़हल से मंगल दोष होगा दूर

अगर आपकी जन्म पत्रिका में मंगल दोष है तो गुड़हल के प्रभाव से उसे दूर किया ज सकता है। जिस जातक का मंगल कमजोर है। विवाह में देरी या वैवाहिक संबंधों में समस्या आ रही है तो घर में गुड़हल का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इसके प्रभाव से अशुभ मंगल को शांत किया जा सकता है।

करियर की बाधाएं होगी दूर

ज्योति शास्त्र के अनुसार, जिस घर में गुड़हल का पौधा होता है। उस घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। यदि नौकरी या व्यापार में कोई परेशानी चल रही है, तो सूर्य देव को जल में गुड़हल का फूल अर्घ्य दें। इस उपाय से करियर की राह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button