ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

व्हील चेयर पर पहुंचा गुंडा पैर पकड़ कर बोला-मुझे माफ कर दो पेट्रोल पंप पर रंगबाजी करने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक

इंदौर। पेट्रोल पंप पर रंगबाजी करने वाले गुंडे को पुलिस ने सबक सिखाया है।उसके दोनों पैर टूट गए हैं। जिस जगह गोली चलाई उसी जगह माफी मंगवाई है। गुंडे ने पान मसाला कारोबारी का नाम कबूला है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड़ पर कार सवार बदमाश ने हवा में गोली चलाई थी। बदमाश ने 3410 रुपये का पेट्रोल भरवाया और गोली चला कर कहा रुपये नहीं देगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार रात पुलिस ने आरोपित प्रवीण उर्फ पुताई निवासी आम्रकुंज कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुताई पान मसाला कारोबारी अभय गुप्ता के पास वाहन चालक की नौकरी करता है। पिस्टल भी गुप्ता द्वारा दी गई थी। उसके साथ नाबालिग भी बैठा हुआ था। टीआइ राजेश साहू के मुताबिक पुताई को सुपर कारीडोर से गिरफ्तार किया है।भागने के दौरान खदान में गिरने से उसके पैर टूट गए।

बुधवार दोपहर टीम घटना स्थल(पेट्रोल पंप) पर ले गई। एम्बुलेंस से उतार कर व्हील चेयर के घटना का नाट्यरुपांतरण करवाया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। हेकड़ी में गोलियां चलाने वाले गुंडा लोगों के आगे गिड़गिड़ाने लगा। जिन पंपकर्मियों को धमकाया उनके पैर छू कर माफी मांगी। यह भी कहा कि अब अपराध नहीं करुंगा।टीआइ के मुताबिक नाबालिग को भी मुलजिम बनाया है। गुप्ता की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button