ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर जन आक्रोश रैली में गरजी प्रियंका गांधी भाजपा को लिया आड़े हाथों।

ग्वालियर: प्रियंका गांधी ग्वालियर दतिया की बुंदेली और चंबल की मिश्रित देहाती में आगाज किया ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पहुंच , रानी को प्रणाम कर ललकारा सरकार को , कहा पुरानी पेंशन ही लागू होगी म प्र में, किसानों को बेरोजगारों को, मंहगाई को , टमाटर छाप मंहगाई को , व्यापारियों और छोटे व्यवसाईयों को, सब बहनों को 1500 रू महीना , गैस सिलेंडर कैवल 500 रू में देने , दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने , किसान कर्ज माफी को , ठेले, रिक्शे वाले , ई रिक्शे, रेहड़ी पटरी वाले को उनकी आय बढ़ाने और उन्हें प्रशासन , सरकार और निगमों की दादागिरी और जबरदस्ती से मुक्ति , सबके लिये पहले दिन‌ से ही हमारी सरकार म प्र में काम करना शुरू करेगी , हम हर बहिन‌ बेटी भाई बेटे को रोजगार और सरकारी नोकरी देंगें । कहा चंबल की जनता धोखेबाज को कभी माफ नहीं करती , बदला जरूर लेती है , कमलनाथ ने कहा कि मुझे चंबल ग्वालियर के खून पर भरोसा है , यह ग्वालियर चंबल क्षेत्र ही है जिसने हमारी सरकार बनाई थी , और यही क्षेत्र फिर से हमारी सरकार बनायेगा , मै़ सबसे ज्यादा भरोसा यहां के लोगों पर करता हूं , श्रीमती प्रियंका गांधी ने दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाये जाने का अनुरोध कमलनाथ से किया , प्रियंका गांधी ने कहा कि अब हमें इतने प्रचंड बहुमत की और ऐसे लोगों ( विधायकों - मंत्रियों ) की सरकार बनानी है , जो न गिर सके और न बिक सके , सिंधिया को गद्दार बताते हुये कहा कि ये ग्वालियर रानी लक्ष्मीबाई का ग्वालियर है , लक्ष्मीबाई के साथ गद्दारी करने वाले और लोभ लालच में विचारधारा बदल लेने वाले सिंधिया का नहीं , ग्वालियर चंबल की धरती शूरवीरों की धरती है , यहां के लोग आर्मी में हर दूसरे घर से हैं, ये वीर शहीदों की धरती है , यहां गद्दारों के लिये ठौर नहीं है । प्रियंका गांधी ने मंच से ग्वालियर चंबल की धरती को प्रणाम किया , स्थानीय देहाती बोली , दलितों का अत्याचार उत्पीड़न , आदिवासियों का उत्पीड़न और शोषण , पटवारी घोटाला, व्यापमं घोटाला, महाकाल मंदिर घोटाला, गौशाला घोटाला सहित लगभग 3000 घोटाले बताये । मणिपुर पर प्रधान मंत्री को 77 दिन तक खामोश चुप्पी साधने का दोषी बताया और अब जब एक भयावह और दुखद महिला अत्याचार का वीडियो वायरल हुआ तो , एक लाइन का बयान दे दिया , ये नहीं बताया कि इतने दिन तक चुप क्यों थे और सरकार ने क्यों कुछ नहीं किया ।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button