ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

सनी देओल और अमीषा पटेल के गुरुद्वारे वाले सीन पर आपत्ति जानिए ऐसे क्या है गदर-2 में

 सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर के सीक्वल गदर-2 की शूटिंग चल रही है। फिल्म अगस्त में रिलीज होना है। वहीं फिल्म से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। सनी देओल और अमीषा पटेल को लेकर गुरुद्वारा में फिल्माए एक सीन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई जा रही है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गदर-2 के उस सीन की निंदा की है, जिसे गुरुद्वारे के अंदर शूट किया गया है। सीन में सनी देओल और अमीषा पटेल को गुरुद्वारे के अंदर हाथ में हाथ डाले देखा जा सकता है। अब सिख संस्था ने फिल्म के निर्देशक और मुख्य किरदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस तरह का सीन गुरुद्वारे पर नहीं फिल्माया जाना चाहिए था और यह अस्वीकार्य है। इससे पहले फिल्म की शूटिंग लोकेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

Gadar Re-Release: 9 जून को फिर रिलीज होने जा रही गदर

इस बीच, फिल्म निर्माताओं ने ‘गदर 2’ की रिलीज से पहले एक बार फिर थिएटर्स में ‘गदर’ को रिलीज करने का फैसला किया है। इसके लिए 9 जून 2023 की तारीख तय की गई है। इसी दिन अमीषा पटेल का जन्म दिन है। अमीषा ने फिल्म में सकीना का रोल अदा किया है।

फिल्म निर्माताओं ने अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर फैंस को यह तोहफा देने का फैसला किया है। अमीषा की अदाकारी ने लोगों को दिल जीत लिया था। दूसरे पार्ट में भी वह नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button