ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भोपाल निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन में लगी आग कोई जनहानि नहीं।

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर हजरत निजामुद्दीन के लिए आज सुबह रवाना हुई टॉप प्रायोरिटी ट्रेन वंदे भारत ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया भी सवार है जिन्हें आज ग्वालियर पहुंचना है। सुबह भोपाल से रवाना हुई थी ट्रेन वन्दे भारत ट्रेन सैकड़ों यात्रियों को लेकर सुबह भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई थी । इसे ग्वालियर होकर आगे जाना है। कुरवाई स्टेशन के पास लगी आग बताया गया है कि यह ट्रेन जैसे ही कुरवाई रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तभी अचानक उसमे आग लग गई। गाड़ी की बोगी नम्बर सी 14 में से अचानक धुआं उठा और आग की लपटें भी दिखने लगीं । इसके चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया । ट्रेन के स्टाफ में भी खलबली मच गई। फटाफट गाड़ी के इमरजेंसी स्टॉपेज की व्यवस्था कराई गई। रेलवे कंट्रोल रूम और आसपास के स्टेशनों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया रेलवे सूत्रों और ट्रैन में यात्रा करने वालो के जरिये मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं हैं। बैटरी में लगी आग बताया गया है कि कोच में लगी बैटरी में स्पार्किंग होने के बाद यह आग फैली । इसमें पहले तो बैटरी ही पूरी तरह जलकर खाक हो गईं । रेलवे के आला अफसर भी मौके पर पहुंच रहै हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button