ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

ओम प्रकाश राजभर ने NDA को दिया अपनी पार्टी का समर्थन।

लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर से NDA का हिस्सा बन गए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर ओमप्रकाश राजभर का NDA में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि राजभर के गठबंधन में शामिल होने से गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा. उधर ओपी राजभर ने भी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी संग गठबंधन का ऐलान किया. राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अब यूपी में इस गठबंधन के सामने कोई भी टिक नहीं पाएगा. अब सामाजिक न्याय, देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी. राजभर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी है. उन्होंने कहा कि अब गरीब वंचितों के कल्याण की लड़ाई को मजबूती मिलेगी. राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अब बीजेपी और सुभासपा साथ हैं. इस गठबंधन के सामने अब कोई टिक नहीं पाएगा. उन्होंने बताया कि यह फैसला केंद्रीय गृहमंत्री से दिल्ली में हुई मुलाक़ात के बाद लिया गया. उन्होंने अमित शाह के साथ मुलाकात की एक फोटो भी ट्वीट की. गौरतलब है कि इससे पहले भी ओपी राजभर का बीजेपी से गठबंधन रहा है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया था. 2022 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया था. लेकिन एक बार फिर उन्होंने NDA गठबंधन में वापसी की है. बताया जा रहा है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने राजभरी की बातें मान ली है. कहा जा रहा है कि गाजीपुर लोकसभा उपचुनाव में राजभर के बेटे अरुण राजभर को चुनाव लड़वाया जा सकता है. राजभर ने बीजेपी से पूर्वांचल की तीन सीटें आजमगढ़ की लालगंज, चंदौली और गाजीपुर में से एक की मांग की थी. कहा यह भी जा रहा है कि जल्द ही राजभर की योगी कैबिनेट में भी एंट्री हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button