ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

10 सितंबर से बदल जाएगा इन 3 राशियों का भाग्य, रवि पुष्य नक्षत्र से अपार धन प्राप्ति की संभावना

ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों का उल्लेख है। इनमें से एक रवि पुष्य नक्षत्र है। यह नक्षत्र फलदायी योगों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार या रविवार के दिन पड़ता है, तो यह बहुत शुभ होता है। इस योग को दुर्लभ फलदायी योगों में से एक माना जाता है। 10 सितंबर को रवि पुष्य योग बन रहा है। इस दिन अजा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। इस दिन सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

रवि पुष्य नक्षत्र कब बन रहा है?

रवि पुष्य नक्षत्र 10 सितंबर को शाम 5 बजे शुरू होगा और 11 सितंबर तक सुबह 6.15 बजे तक रहेगा।

रवि पुष्य नक्षत्र बनने से इन राशियों को लाभ होगा

मिथुन राशि

रवि पुष्य नक्षत्र मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। माता लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरपूर रह सकते हैं। आपका संचार कौशल बहुत प्रभावी हो सकता है।

सिंह राशि

रवि पुष्य नक्षत्र बनने से सिंह राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। इस अवधि में निवेश करना लाभदायक हो सकता है। वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

तुला राशि

रवि पुष्य नक्षत्र तुला राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है। इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। करियर के क्षेत्र में फायदा हो सकता है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button