ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज तीसरा नाम जानकर चौंक जाएंगे

Most Sixes in ICC ODI Cricket World Cup: विश्व कप 2023 इस साल भारत में होने वाला है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की 10 बेस्ट टीमें हिस्सा लेंगी। क्रिकेट महाकुंभ का उद्घाटन मैच 5 अक्टूबर और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। फैंस आईसीसी विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानिए 50-50 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं।

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में टॉप पर है। 2003 से 2019 तक गेल ने 34 पारियों में 49 छक्के लगाए हैं।

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स अपनी विस्फोटक पारियों के लिए जाने जाते हैं। डिविलियर्स ने विश्व कप में 37 छक्के लगाए हैं। मैदान के सभी कोनों पर छक्के लगाने के लिए उन्हें मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है। उनके पास तेज वनडे शतक, सबसे तेज 50 और 150 का रिकॉर्ड है।

रिकी पोंटिंग

तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने विश्व कप में 31 छक्के लगाए हैं। पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 का वर्ल्ड कप खिताब दिलवाया है।

ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के हेवी-हिटर ब्रेंडन मैकुलम 29 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। मैकुलम अपनी आक्रामकता और विस्फोटकता के लिए जाने जाते है। उन्होंने 2015 में अपनी टीम को विश्व कप फाइनल में पहुंचाया था।

हर्शल गिब्स

पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स है। गिब्स के नाम एक ओवर में 6 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने ये कारनामा 2007 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ किया था। हर्शल गिब्स ने विश्व कप में 28 छक्के लगाए हैं।

क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक छक्के

Related Articles

Back to top button