ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

ग्लैमरस अंदाज में Anjali Arora अपनी बर्थडे पार्टी में उर्फी संग मस्ती करती आईं नजर

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। बीती रात मुंबई में अपनी बर्थडे पार्टी में अंजलि ने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अंजलि अरोड़ा की पार्टी में मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की, जिनमें उर्फी जावेद और उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत भी मौजूद थे। अंजलि की पार्टी में सभी खूब मजा करते नजर आए और रेड कलर के गाउन में बर्थडे गर्ल ने लाइमलाइट चुरा ली।
अंजलि अरोड़ा दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए एक दिन पहले ही मुंबई पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने बीती रात अपने सभी दोस्तों को प्री बर्थडे पार्टी में बुलाया, जहां का नजारा काफी मस्ती भरा था। अंजलि की पार्टी में लॉक अप में उनके साथ कंटेस्टेंट रहे अली मर्चेंट, निशा रावल और जीशान खान भी नजर आए। इसके अलावा समीक्षा सुद, उमर रियाज, पारस कलनावत और विनीत कक्कड़ सहित कई सितारों ने शिरकत की।
बर्थडे गर्ल के लुक की बात करें तो अंजलि अरोड़ा ने रेड थाई स्लिट गाउन पहना था। इस लुक को उन्होंने बन बनाकर और परफेक्ट मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। 23 की हो चुकी अंजलि अरोड़ा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंजलि के लुक की सोशल मीडिया यूजर्स भी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अंजलि को बधाई देते हुए उर्फी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उर्फी का लुक भी हर बार की तरह बेहद स्टाइलिश था। इस पार्टी में उर्फी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ भी पोज देती नजर आईं।

वहीं, मुंबई में दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद अंजलि अरोड़ा वापस अपने घर लौट गई हैं। अंजलि ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, होम कॉलिंग। इस तस्वीर में वह फ्लाइट में नजर आ रही हैं। बता दें कि अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गाने पर डांस कर फेमस हुई थीं। इसके बाद अंजलि ने कई सारे म्यूजिक वीडियो किए और रियलिटी शो लॉक अप में नजर आईं। लॉक अप में अंजलि को काफी पसंद किया गया और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई। अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें या वीडियो वायरल हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button