ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

हिंदी प्रचारिणी समिति में बतौर मुख्य अतिथि लेंगे भाग

कानपुर: आज कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य भाग लेंगे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खानआज केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान एक दिवसीय दौरे पर कानपुर रहेंगे। कभी कानपुर से सांसद रहे आरिफ मोहम्मद खान का शहर से काफ़ी पुराना नाता रहा है। वह हिंदी प्रचारिणी सभा में मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके साथ अपने निजी कार्यक्रम के तहत वह कई पुराने मिलने वालों के घर भी जायेंगे।फूलबाग़ स्थित जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल का उद्बोधन रहेगा। वह अखिल भारतीय सर्व भाषा साहित्यकार सम्मेलन एवं अलंकरण समारोह को संबोधित करेंगे।गवर्नर की कानपुर फ्लाइट हुई कैंसिलकेरल के राज्यपाल आरिफ अहमद खान जिस फ्लाइट से कानपुर आ रहे थे वह निरस्त हों गई है। जिसके बाद अब उनके आने का कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वह अब दिल्ली से लखनऊ अमौसी हवाई अड्डे पहुंचेंगे। जहां से सड़क के रास्ते वह कानपुर सर्किट हाउस आएंगे। उसके बाद कार्यक्रम में लगभग 12 बजे वह शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम कानपुर सर्किट हाउस में ही रहेगा।कानपुर से रहे है सांसदराज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 80 के दशक में कानपुर से सांसद रहे हैं। वह यहां से लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे। 1989 में उनकी पत्नी रेशमा आरिफ खान कानपुर की आर्यनगर विधानसभा से विधायक भी चुनी जा चुकी है। आरिफ मोहम्मद खान की ससुराल कानपुर में ही है।

Related Articles

Back to top button