ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

पेट्रोल से महंगा टमाटर बिगड़ा घर का बजट पढ़िए रिएक्शन्स जानिए रेट

मानसून से पहले की बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर टमाटर की फसल पड़ा। नतीजा आज देश के बड़े हिस्से में टमाटर 150 रुपए किलो के करीब पहुंच गया है। जहां आम आदमी का घर का बजट गड़बड़ा गया है, वहीं किसान और दुकानदार भी परेशान हैं।

Tomato prices in Moradabad

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टमाटर की कीमत 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। यहां एक ग्राहक ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। टमाटर 150 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। दाम बढ़ने से ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैं सरकार से हस्तक्षेप करने और सब्जियों की कीमतें नियमित करने का अनुरोध करता हूं।

Tomato prices in Delhi

राष्ट्रीय राजधानी में भी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बुधवार सुबह दिल्ली के सफल स्टोर में टमाटर की कीमत बढ़कर 129 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यहां लोगों का कहना है कि आम आदमी के लिए ये बहुत मुश्किल है। हमने टमाटर खाना बंद कर दिया है। टमाटर 129 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।

वहीं झारखंड की राजधानी रांची के एक ग्राहक ने कहा, ‘टमाटर की कीमत हर जगह बढ़ गई है। पेट्रोल अब टमाटर से सस्ता है। हमारे लिए अब खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।’

एमपी में फसल बर्बाद, बैंगलोर का टमाटर का भाव पहुंच से बाहर

मध्य प्रदेश में भी यही हाल है। इंदौर और ग्वालियर से खबर है कि मानसूनी बारिश के चलते स्थानीय टमाटर की फसल खेत में बर्बाद हो चुकी है। इसलिए स्थानीय टमाटर की आवक बंद है। इधर व्यापारी टमाटर की आपूर्ति के लिए बैंगलोर का ताजा टमाटर मंगवा रहे हैं, जिसका भाव डेढ़ सौ से दो सौ रुपये किलो जा पहुंचा है। देशभर में बैंगलोर से ही टमाटर की सप्लाई है इसलिए कम गाड़ी आ पा रही है। इस कारण से इसके दाम बढ़े हुए हैं।

व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय टमाटर की आवक में अभी दो महीने का वक्त लगेगा। इस बीच टमाटर बैंगलोर से ही आएगा। यदि इस बीच किन्हीं अन्य स्थानों से टमाटर की आवक होती है तो दाम कम होंगे अन्यथा आमजन की पहुंच से दूर रहेंगे।

Related Articles

Back to top button