ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मालनपुर थाने में पदस्थ एएसआई तुलसीराम कोठारी को लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुऐ रंगे हाथों लिया गिरफ्तार

भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र में लोकायुक्त पुलिस ने आज एएसआई तुलसीराम कोठारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया एएसआई एक मारपीट के मामले में दो लोगों के नाम हटाने के एवज में रिश्वत मांग रहा था फरियादी दिनेश सिंह धाकड़ ने लोकायुक्त ग्वालियर कार्यालय में दर्ज शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल को न्योते में हुए विवाद में उनके पिता और भाई समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था विवेचना के दौरान एएसआई कोठारी ने उनके पिता और भाई का नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, जो बाद में 15 हजार में तय हुई इसके बाद लोकायुक्त डीएसपी विनोद कुशवाह के नेतृत्व में बुधवार को सात सदस्यीय टीम ने मालनपुर थाना परिसर स्थित एएसआई के निवास पर छापा मारा एएसआई इस राशि में से 10 हजार टीआई के लिए और 5 हजार अपने लिए मांग रहा था लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button