ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नशे में धुत पति ने विवाद के बाद पत्नी और बेटी के कान को नोच खाया

उमरिया। शराब के नशे में धुत एक पति ने उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन में पत्नी से विवाद के बाद उसके कान को नोच लिया। इतना ही नहीं अपनी तीन वर्षीय मासूम बेटी के कान को भी उसने दांतो से नोच लिया और अलग कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल मां बेटियों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपित संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय श्रीवास्तव शहडोल जिले के बुढार का रहने वाला बताया गया है।

वापसी में हुई घटना

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय श्रीवास्तव बिरसिंहपुर पाली नगर में कोई कारोबार करता है और वह बुढ़ार के अलावा यहां भी अपने परिवार के साथ रहता है। पाली से शहडोल जाने के लिए संजय श्रीवास्तव उसकी पत्नी पूजा और 3 वर्षीय मासूम घर से निकले थे। रेलवे स्टेशन में टिकट काउंटर पर टिकट लेने के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान संजय अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और उसने इसी दौरान अपनी पत्नी के कान को मुंह से नोच लिया। बताया गया कि घटना के समय संजय के साथ उसकी पत्नी पूजा भी नशे में थी।

शहडोल किया रेफर

घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घायल पूजा और उसकी 3 वर्षीय मासूम बेटी को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था जहां से उन्हें बाद में शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का कहना है कि महिला और बच्ची के कान को दांतो से चबाया गया है, जिसके कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

किसी ने नहीं की बचाने की कोशिश

रेलवे स्टेशन में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पति पत्नी के बीच जब मारपीट हो रही थी तो किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। दरअसल सभी ने सोचा कि पति पत्नी के बीच का मामला है वे आपस में निपट लेंगे। संजय जब अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था तब भी किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की और उसने मौका पाकर अचानक अपनी पत्नी के कान को नोच लिया। इतना ही नहीं लोगों के सामने ही उसने अपनी बेटी का भी कान नोच लिया। हालांकि बाद में लोग सक्रिय हुए और उन्होंने संजय को पत्नी और बच्ची से अलग किया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button