ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय खेलों में मप्र 71 पदकों के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंचा

भोपाल। गोवा राष्ट्रीय खेलों में मप्र का जोरदार प्रदर्शन जारी है। मप्र ने कुल 71 पदकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। मप्र ने 16 स्वर्ण, 29 रजत व 26 रजत सहित कुल 71 पदक जीत कर गुजरात राष्ट्रीय खेलों को पीछे छोड़ दिया है। गुजरात में मप्र ने कुल 66 पदक जीते थे। गुरुवार को मप्र की वूशु खिलाड़ी रोहित जाधव और कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा वूशु खिलाडी शुभाष तोमर, पूर्वी सोनी ने 1-1 रजत और गटका शुभम राज पटेल ने 1 कांस्य पदक जीता। गटका खिलाड़ मंजीत ने 1 रजत और हरजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, विजेन्द्र सिंह तथा हरदीप सिंह ने टीम विधा में कांस्य पदक जीता।

केम्पेल ओपन मैदान पणजी ने वूशु, कुश्ती, एक्वेटिक और गटका खेल प्रतियोगिता खेली गई। वुशु में रोहित जाधव ने तायलू के इवेन्ट के दओषू में स्वर्ण पदक आपने नाम किया। वही इसी प्रतियोगिता में पूर्वी सोनी ने क्यांशु इवेन्ट में और सुभाष तोमर ने तायलू के दओशू इवेन्ट में 1-1 रजत और शुभम राज पटेल ने 1 कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया।

कुश्ती में शिवानी का उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन

म.प्र. की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी पवार ने उत्तरप्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलम को 50 किग्रा. फ्री स्टाईल इवेन्ट में 5-1 की करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता ।

गतका खिलाड़ियों ने भी रंग जमाया

गटका टीम के खिलाड़ी मनजोत सिंह एकत सोट्टी व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 01 रजत पदक और हरजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, विजेन्द्र सिंह और हरदीप सिंह ने फरी सोट्टी टीम स्पर्धा में 1 कांस्य पदक जीता किया।

ताइक्वान्डो और तैराकी में भी चमके हमारे खिलाड़ी

दीपेश पाण्डेय ने 74 किग्रा. भारवर्ग स्पर्धा में एक कांस्य पदक जीता। एक्वेटिक खेल में अद्वैत पागे ने दिलाया कांस्य पदक जीता।

Related Articles

Back to top button