ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

रविवार को जबलपुर आएंगे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल अधिकारियों के साथ होगी बैठक

जबलपुर। रविवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जबलपुर आ रहे हैं। उनके यहां आने का अचानक कार्यक्रम तय होने से पश्चिम मध्य रेलवे जोन से लेकर मंडल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। उनके आने की खबर लगते ही पटरियों के निरीक्षण पर निकले रेल अधिकारियों को वापस जबलपुर बुला दिया गया तो वहीं रक्षाबंधन पर लंबी छुट्टी पर गए अधिकारियों को भी वापस आने कहा गया है।

दरअसल रेल मंत्री के अचानक शहर आने से रेलवे के आला अधिकारी डरे हुए हैं। उनकी डर की वजह यह है कि पश्चिम मध्य रेलवे जोन की कागजों पर बताई जाने वाली उपलब्धियों की हकीकत देखकर रेल मंत्री नाराज न हों। सूत्र बताते हैं कि पमरे जाेन के इंजीनियरिंग, आपरेटिंग और निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगने का डर ज्यादा सता रहा हैं। इन्हें पहले भी काम की सुस्त चाल की वजह से फटकार लग चुकी है।

फ्लाइट से आएंगे ट्रेन से जाएंगे

शुक्रवार देर रात तक केंद्रीय रेल मंत्री के कार्यक्रम की पूरी जानकारी जबलपुर नहीं पहुंची। रेल अधिकारियों को फोन पर सिर्फ यह सूचना दी गई कि रेल मंत्री रविवार को फ्लाइट से जबलपुर आएंगे और रात यहां रूकने के बाद अगले दिन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। सोमवार दोपहर को वे गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगें।

कर्मचारी संगठन कर सकते हैं मुलाकात

रेल मंत्री के जबलपुर आने पर रेलवे के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही रेल कर्मचारियों की समस्या और अन्य मुद्दों पर भी उनसे चर्चा की जा सकती है। चर्चा है कि जबलपुर मंडल में बीते छह माह में हो रहे रेल हादसों की जानकारी रेल बोर्ड तक बार-बार पहुंच रही थी जिसे लेकर भी रेल मंत्री का जबलपुर दौरा माना जा रहा है जिससे अधिकारियों की भी टेंशन बढ़ गई है। रेल मंत्री जबलपुर जोन में चल रहे रेलवे के निर्माण कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button