ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

उफनाती नदी में गिरा ट्रक, 12 की मौत, 36 घायल, बेटी की शादी में जा रहा था परिवार।

दतिया स्थित ग्राम बुहारा गांव में देर रात चीख पुकार मच गई. जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर उफनाती नदी में गिर गया. हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 36 से ज्यादा लोगों को चोटें आई है. ट्रक में सवार लोग बेटी की शादी के लिए जा रहे थे. हादसे की खबर मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरु किया गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर के भेलेटी गांव से एक परिवार के लोग बेटी की शादी के लिए टीकमगढ़ के जतारा जाने के लिए आयशर ट्रक में बैठकर निकले. ट्रक जब दतिया के ग्राम बुहारा से गुजर रहा था तो चालक ने देखा कि नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसपर उसने रपटा से ट्रक निकाल दिया. ट्रक में सवार लोगों ने रपटा पुल पर भी दो फीट पानी देखा तो रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने नहीं सुनी और ट्रक अनियंत्रित होकर उफनाती नदी में पलट गया. हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 36 लोगों को चोटें आई. ट्रक में बच्चे व महिलाएं भी सवार रही जो हादसे का शिकार हुई है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी टीम के साथ पहुंच गए. कुछ पल बाद ही एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई, जिन्होने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. हादसे में दुल्हन की दादी सहित परिवार के अन्य सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों को दुल्हन के चाचा विष्णु खटीक ने बताया कि भतीजा पूजा की शादी टीकमगढ़ के जतारा में थी, जिसके चलते रात को परिवार के सभी लोग गांव से आयशर ट्रक में निकले थे. रपटे के ऊपर से पानी निकल रहा था, इसके बाद भी चालक ने ट्रक निकाल दिया, जिससे हादसा हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button