ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश : शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी करने वाले पांच पटवारी निलंबित।

हरदा। एसडीएम महेश बमन्हा ने शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी करने एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार करने की शिकायतों की जांच के बाद पांच पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। इन सभी का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय हरदा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। एसडीएम हरदा महेश बमन्हा ने बताया कि जिन पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं उनमें समरधा ग्राम के पटवारी जयंत जगैत, हंडिया तहसील के पटवारी हरिराम कुमरे, पानतलाई हंडिया के पटवारी दीपक राजपूत, सोनतलाई हंडिया के पटवारी कपिल प्रधान एवं धनगांव हंडिया के पटवारी आशीष मालवीय शामिल है।सूत्रों की मानें तो जिले में कई गांव ऐसे हैं, जहां रसूखदारों ने पट्टे की सरकारी जमीन साठगांठ कर अपने नाम करा ली। इसमें करीब पांच गांव की सवा सौ एकङ जमीन शामिल है। पटवारी ने की थी शिकायत उल्लेखनीय है कि जिले के कुछ गांवों में पट्टे की सरकारी जमीन का नामांतरण कर रसूखदारों को लाभ पहुंचाने का मामला सामने आया था। इसकी लिखित शिकायत अभिषेक मिश्रा ने कलेक्टर ऋषि गर्ग से की थी। जिसमें जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आदिवासी वर्ग लोगों की जमीन का नामांतरण करने के मामले की जांच की मांग की गई। शिकायत दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला जामली दमामी, नीलगढ़ गांव की सरकारी पटृटे की जमीन के नामांतरण का बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button