ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में LLB के छात्र ने अपने ही घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली*

इंदौर में हाई प्रोफाइल एलएलबी छात्र सुसाइड मामला सामने आया है। पुलिस भी इसे लेकर उलझन में है क्योंकि छात्र ने अपने ही घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खास बात यह कि परिजनों ने शव के पास साफ सफाई कर लाइसेंसी बंदूक को छुपा दिया। 5 घंटे बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या या फिर आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच शुरु कर दी है।
मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र के रानीपुरा का है। जहां रहने वाले 19 वर्षीय छात्र राफे पिता आतिफ़ लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर पड़ा हुआ मिला। पुलिस को घटना की सूचना लगभग 5 घंटे बाद दी गई। वहीं छात्र के शव के आसपास परिजनों द्वारा सफाई कर लाइसेंसी बंदूक को छुपा दिया गया। वहीं घटना में पुलिस को गुमराह करने के लिए कई बार बयान बदले गए। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने छात्र के शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया हैं
वही मौके पर एफएसएल अधिकारी पहुंचे। फिलहाल पुलिस छात्र के आत्महत्या या फिर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वजह सामने आ सकती है। वहीं पुलिस ने काफी पूछताछ के बाद लाइसेंसी 22बोर की राइफल को बरामद किया है लेकिन बंदूक से चली हुई गोली का खोल अब तक पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। बताया जा रहा है कि छात्र और उसके पिता के बीच में कई समय से विवाद चल रहा था हालांकि पुलिस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए छात्र के पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button